कोरोना से बचने के लिए जरूरी है मास्क, पहनते वक्त बरतें ये सावधानी

जानिए कोरोना वायरस से बचने के लिए कैसे कवर करें अपना फेस
पद्मिनी वैद्यनाथन
फिट हिंदी
Updated:
फेस मास्क पहनने को लेकर क्या करें और क्या न करें, यहां समझिए. | (फोटो: फिट/आर्णिका काला)
फेस मास्क पहनने को लेकर क्या करें और क्या न करें, यहां समझिए.

कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ मास्क का इस्तेमाल बेहद अहम है. मास्क पहनकर न सिर्फ आप खुद को बहुत हद तक सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रख सकते हैं.

कई लोग घर पर भी अपने मास्क बना रहे हैं. मास्क पहनने के साथ ये भी बहुत जरूरी है कि मास्क को ठीक तरीके से पहना जाए. फेस मास्क पहनने को लेकर क्या करें और क्या न करें, यहां समझिए.

ये जरूरी है कि फेस मास्क नाक के ऊपर तक आए और ठुड्डी के नीचे तक ठीक से कवर करे. मास्क को कानों पर ठीक से पहनें, जिससे गैप न रहे.

ये भी बहुत जरूरी है कि मास्क पहनने से पहले और बाद में हाथों को ठीक से धोया जाए. मास्क को रोजाना धोना और किसी साफ, सूखी जगह रखना न भूलें.

नाक और ठुड्डी को खुला नहीं छोड़िए. इन्हें अच्छे से कवर नहीं किया गया तो मास्क पहनने का कोई मतलब नहीं रहेगा.

मास्क को ठुड्डी के नीचे न रखें. कई लोग ऐसा करते हैं और फिर से मास्क लगा लेते हैं. ये ठीक नहीं है.

ठीक तरीके से मास्क पहनिए. हाथ धोते रहिए. घर में रहिए और सुरक्षित रहिए.

(Subscribe to FIT on Telegram)

Published: 16 Apr 2020,11:58 AM IST

SCROLL FOR NEXT