
देश में कोरोना महामारी विकराल रूप ले चुकी है. कोरोना की दूसरी लहर इतनी भयावह है कि आए दिन यह नये रिकॉर्ड कायम कर रही है.
इस दौरान 1,18,302 मरीज रिकवर हुए हैं, अब 1,25,47,866 लोग महामारी को मात देकर पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस महीने अब तक 21,42,582 नए कोरोना केस कन्फर्म हुए हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में COVID-19 के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है. कोरोना वायरस के 79.10% नए मामले इन 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं.
16 अप्रैल 2021 को जारी पिछले 24 घंटों के अपडेट के मुताबिक देश में एक दिन में 1,185 कोविड रोगियों की मौत के साथ मौतों की कुल संख्या 1,74,308 हो गई है.
16 जनवरी से शुरू हुए सामूहिक कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में कुल 11,72,23,509 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं.
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक भारत में 15 अप्रैल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 26,34,76,625 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14,73,210 सैंपल 15 अप्रैल को टेस्ट किए गए.
(Subscribe to FIT on Telegram)
Published: 16 Apr 2021,12:09 PM IST