अप्रैल में अब तक 19 लाख से ज्यादा नए केस और मौतें 10 हजार पार

एक दिन में कोरोना के 2 लाख से अधिक मामले, एक्टिव केस 14 लाख के पार
फिट हिंदी
सेहतनामा
Updated:
एक दिन में कोरोना के 2 लाख से अधिक मामले, एक्टिव केस 14 लाख के पार | (फोटो: फिट)
एक दिन में कोरोना के 2 लाख से अधिक मामले, एक्टिव केस 14 लाख के पार

एक दिन में कोरोना के नए मामलों में फिर सबसे बड़ा उछाल दर्ज किया गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 15 अप्रैल 2021 को पिछले 24 घंटों में 2 लाख से ज्यादा नए कोरोना केसेज कन्फर्म हुए हैं.

भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 2,00,739 नए मामले आए हैं, जो अब तक नए मामलों में सबसे बड़ा उछाल है.

इस तरह देश में कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,40,74,564 हो गई है. कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 14,71,877 है और पिछले 24 घंटों में 93,528 कोविड मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं, जिसके बाद कोरोना से ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 1,24,29,564 हो गई है.

भारत में कोरोना: अप्रैल में अब तक 19 लाख से ज्यादा नए केस

अप्रैल में कोरोना के नए मामले रोजाना रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस महीने अब तक 19,25,229 नए कोरोना केस कन्फर्म हुए हैं.

लगातार दूसरे दिन 24 घंटों में 1 हजार से ज्यादा कोरोना रोगियों की मौत

15 अप्रैल 2021 को जारी पिछले 24 घंटों के अपडेट के मुताबिक देश में एक दिन में 1,038 कोविड रोगियों की मौत के साथ मौतों की कुल संख्या 1,73,123 हो गई है.

अप्रैल में अब तक 10820 कोरोना रोगियों की मौत हो चुकी है.

कोरोना के नए मामले: इन राज्यों में आए देखी जा रही तेजी

महाराष्ट्र के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के रिकॉर्ड केस दर्ज किए जा रहे हैं.

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 58,952 ताजे मामलों के बाद यहां एक्टिव केसेज 6 लाख पार हो गए हैं. उत्तर प्रदेश में 20,510 नए कोरोना केसेज के साथ एक दिन का सबसे बड़ा उछाल दर्ज किया गया. देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के 17,282 नए मामले आए, जो अब तक के सबसे ज्यादा मामले हैं.

कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव मामलों वाले राज्य

16 जनवरी से शुरू हुए सामूहिक कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 11,44,93,238 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं.

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक भारत में 14 अप्रैल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 26,20,03,415 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 13,84,549 सैंपल 14 अप्रैल को टेस्ट किए गए.

(Subscribe to FIT on Telegram)

Published: 15 Apr 2021,12:09 PM IST

SCROLL FOR NEXT