ADVERTISEMENTREMOVE AD

भारत में COVID-19 के कुल 873 मामले, जानिए हर राज्य का हाल

Updated
Health News
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

भारत में कोरोनावायरस डिजीज-2019 (COVID-19) के कुल मामले 800 के पार जा चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक 28 मार्च की सुबह तक देश में COVID-19 के कुल 873 मामलों में 775 एक्टिव केस हैं.

अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 78 लोग ठीक/डिस्चार्ज हो चुके हैं. कुल कन्फर्म केस में एक माइग्रेटेड मरीज भी शामिल है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार 28 मार्च, 2020 की सुबह 9:30 बजे तक भारत में COVID-19 के मामले:

  • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह 2

  • आंध्र प्रदेश 14 (ठीक 1)

  • बिहार 9 ( मौत 1 )

  • छत्तीसगढ़ 6

  • दिल्ली 39 ( ठीक 6, मौत 1)

  • गोवा 3

  • गुजरात 45 (मौत 3 )

  • हरियाणा 33 (ठीक 11)

  • हिमाचल प्रदेश 3 (मौत 1)

  • कर्नाटक 55 ( ठीक 3, मौत 2)

  • केरल 173 (ठीक 11 )

  • मध्य प्रदेश 30 (मौत 2)

  • महाराष्ट्र 180 (ठीक 25, मौत 5)

  • मणिपुर 1

  • मिजोरम 1

  • ओडिशा 3

  • पुडुचेरी 1

  • पंजाब 38 ( ठीक 1 मौत 1)

  • राजस्थान 48 (ठीक 3)

  • तमिलनाडु 38 ( ठीक 2 मौत 1)

  • तेलंगाना 48 (ठीक 1)

  • चंडीगढ़ 7

  • जम्मू-कश्मीर 18 (ठीक 1, मौत 1)

  • लद्दाख 13 (ठीक 3)

  • यूपी 45 (ठीक 11)

  • उत्तराखंड 5

  • पश्चिम बंगाल 15 (मौत 1)

कुल मामले: 873

एक्टिव केस: 775

डिस्चार्ज: 79

मौत: 19

0

कोरोनावायरस के इलाज की दवा विकसित करने के लिए भारत, विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ दुनिया के तमाम देशों की साझेदारी वाली परीक्षण प्रक्रिया में अपनी भागीदारी कर सकता है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की महामारी और संक्रामक रोग इकाई के प्रमुख डॉक्टर रमन आर गंगाखेडकर ने शुक्रवार, 27 मार्च को यह जानकारी देते हुये बताया कि परीक्षण से नई दवाओं की खोज हो सकेगी.

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने संक्रमण के परीक्षण और इलाज के लिए जुटाए जा रहे संसाधनों के बारे में बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के एक उपक्रम को 10 हजार वेंटिलेटर की आपूर्ति की जिम्मेदारी दी गई है.

उन्होंने कहा कि देश में जरूरी उपकरणों की कमी को दूर करना के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को अगले एक दो महीने के अंदर 30 हजार अतिरिक्त वेंटिलेटर की खरीद सुनिश्चित करने को कहा गया है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×