ADVERTISEMENTREMOVE AD
मेंबर्स के लिए
lock close icon

COVID-19: देश में कन्फर्म मामले 12 हजार के पार, 414 की मौत

Updated
Health News
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

भारत में कोरोनावायरस डिजीज-2019 (COVID-19) के कुल कन्फर्म मामले 12 हजार के पार जा चुके हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 16 अप्रैल की सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में COVID-19 के अब तक कुल 12380 मामले सामने आए हैं.

इनमें से 1488 लोग ठीक या डिस्चार्ज हो चुके हैं. 414 की जान जा चुकी है, एक माइग्रेटेड पेशेंट है. इस तरह देश में 10477 एक्टिव केस हैं.
ADVERTISEMENTREMOVE AD

COVID-19: किस राज्य में कितने मामले, कितने ठीक

आंध्र प्रदेश 525 (ठीक 20, मौत 14)

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 11 (ठीक 10)

अरुणाचल प्रदेश 1

असम 33 (मौत 1)

बिहार 70 (ठीक 29, मौत 1)

चंडीगढ़ 21 (ठीक 7)

छत्तीसगढ़ 33 (ठीक 17)

दिल्ली 1578 (ठीक 40, मौत 32)

गोवा 7 (ठीक 5)

गुजरात 766 (ठीक 64, मौत 33)

हरियाणा 205 (ठीक 43, मौत 3)

हिमाचल प्रदेश 35 (ठीक 16, मौत 1)

जम्मू-कश्मीर 300 (ठीक 36, मौत 4)

झारखंड 28 (मौत 2)

कर्नाटक 279 (ठीक 80, मौत 12)

केरल 388 (ठीक 218, मौत 3)

लद्दाख 17 (ठीक 10)

मध्य प्रदेश 987 (ठीक 64, मौत 53)

महाराष्ट्र 2916 (ठीक 295, मौत 187)

मणिपुर 2 (ठीक 1)

मेघालय 7 (मौत 1)

मिजोरम 1

ओडिशा 60 (ठीक 18, मौत 1)

पुडुचेरी 7 (ठीक 1)

पंजाब 186 (ठीक 27, मौत 13)

राजस्थान 1023 (ठीक 147, मौत 3)

तमिलनाडु 1242 (ठीक 118, मौत 14)

तेलंगाना 647 (ठीक 120, मौत 18)

त्रिपुरा 2 (ठीक 1)

उत्तराखंड 37 (ठीक 9)

उत्तर प्रदेश 735 (ठीक 51, मौत 11)

पश्चिम बंगाल 231 (ठीक 42, मौत 7)

  • कुल मामले 12380
  • एक्टिव केस 10477
  • ठीक/माइग्रेटेड 1489
  • मौत 414
0

देश के 170 जिले हॉटस्पॉट घोषित

कोरोनावायरस को लेकर देशभर में दूसरी बार लॉकडाउन का ऐलान किया गया है. अब 3 मई तक पूरा देश लॉकडाउन में रहेगा. लेकिन जब पीएम मोदी लॉकडाउन को लेकर घोषणा कर रहे थे, तब उन्होंने ये भी कहा था कि 20 अप्रैल के बाद कुछ इलाकों में कई तरह की छूट दी जा सकती हैं. अब बताया गया है कि देश के सभी जिलों को तीन जोन के आधार पर बांटा जाएगा.

देश के जिलों को तीन जोन- हॉटस्पॉट जोन, नॉन हॉटस्पॉट जोन और ग्रीन जोन में बांटा जाएगा.

बताया गया है कि अब तक कुल 170 जिले हॉटस्पॉट घोषित हुए हैं. वहीं नॉन हॉटस्पॉट में 207 जिले शामिल हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×