दुनियाभर में सामने आ रहे कोरोनावायरस डिजीज- 2019 (COVID-19) से बचाव के लिए एक्सपर्ट्स हाथों की सफाई का ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं.
कोरोनावायरस से बचाव के लिए कहा जा रहा है:
अपने हाथ साबुन और पानी या एल्कोहल बेस्ड हैंड रब से साफ करते रहें, खासकर छींकने, खांसने या किसी सतह को छूने के तुरंत बाद ऐसा जरूर करें.
वैसे भी रोगाणुओं से बचने के लिए हाथ को हमेशा साफ रखने की जरूरत होती है. साबुन से हाथ धोने की आदत डायरिया के हर 10 में से 1 मामले में बचाव कर सकती है.
हाथ धोकर श्वसन संबंधी संक्रमण जैसे न्यूमोनिया के हर 6 में से करीब 1 मामले से बचा सकता है.
यूनिसेफ की 2016 की रिपोर्ट के मुताबिक डायरिया, न्यूमोनिया जैसी बीमारियों से दुनिया भर में पांच से कम उम्र के करीब 14 लाख बच्चों की मौत होती है.
15 अक्टूबर को दुनिया भर में हाथ धोने का दिन (ग्लोबल हैंड वाशिंग डे) मनाया जाता है. ये बताने के लिए कि सिर्फ हाथ साफ रखने और धोने से कितने लोगों की जान बचाई जा सकती है.
हाथ धोते समय इन बातों का ध्यान रखें:
कितना देर तक धोएं हाथ? 20 सेकेंड
हाथ धोने के बाद अगर तौलिया ना हो, तो हाथों को एयर-ड्राइ करें
अगर हैंड सैनिटाइजर यूज कर रहे हैं, तो जेल को तब तक मलें, जब तक हाथ पूरी तरह से सूख ना जाएं
हमेशा एल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें, जिसमें एल्कोहल की मात्रा करीब 60 फीसदी हो
(Subscribe to FIT on Telegram)
