कोरोनावायरस(Coronavirus) से बचाव के लिए लोगों ने रूस की वैक्सीन(Vaccine) स्पुतनिक v (Sputnik V ) पर भरोसा जताया है, और भारतीयों के लिए भी फाइजर और एस्ट्राजेनेका से ज्यादा ये वैक्सीन भरोसेमंद है- ऐसा एक सर्वे में सामने आया है.
रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) जो रूस का सॉवरेन वेल्थ फण्ड है, ने यूगव सर्वे (YouGov survey)के नतीजे जारी किए हैं. इस सर्वे में 9 देशों के 9,417 लोगों ने वैक्सीन के उत्पादन के लिहाज से वैक्सीन और वैक्सीन-उत्पादक देशों के बारे में अपनी प्राथमिकता बताई है.
सर्वे के मुताबिक भाग लेने वालों में 54% ने वैक्सीन के उत्पादन के लिए अमेरिका के साथ-साथ रूस को सबसे विश्वसनीय देश माना है. वैक्सीन बनाने के लिए 3 सबसे भरोसेमंद देश चुनने के लिए कहने पर रूस के बाद अमेरिका को चुना पर ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया.
दुनिया के सबसे पसंदीदा वैक्सीन में स्पुतनिक v
कोरोनावायरस के खिलाफ दुनिया का पहला रजिस्टर्ड वैक्सीन स्पूतनिक v सबसे जाना-पहचाना है. सर्वे में भाग लेने वाले 10 में से 7 (74%) ने रूसी वैक्सीन के बारे में सुना है. स्पूतनिक v दुनिया के 2 सबसे पसंदीदा वैक्सीन है.
ये सर्वे 18 फरवरी से 3 मार्च के बीच यूगव द्वारा किया गया था जो एशिया, लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व, उत्तरी अफ्रीका और यूरोप में बाजार रिसर्च और डाटा एनालिटिक्स की यूके स्थित अग्रणी कंपनी है.
भारत, ब्राजील, मैक्सिको, फिलीपीन्स, वियतनाम, अर्जेन्टीना, अल्जीरिया, संयुक्त अरब अमीरात और सर्बिया के लोगों ने इस सर्वे में हिस्सा लिया. दुनिया भर की आबादी के 25% से ज्यादा या करीब 2 अरब से ऊपर लोग यहां रहते हैं.
फाइजर और एस्ट्राजेनेका से ज्यादा भारतीयों ने स्पुतनिक पर जताया भरोसा
रशियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड के सीईओ किरिल द्मित्रिएव ने कहा कि, "इस यूगव सर्वे में भारत के लोगों से हमें बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. स्पुतनिक v भारत में सबसे ज्यादा पहचाने जाने योग्य वैक्सीन है (भाग लेने वाले 57%) और ये फाइजर और एस्ट्राजेनेका से आगे है. ऐसा सिर्फ सुरक्षा और उच्च कुशलता के कारण नहीं बल्कि खासियतों के कारण है, जैसे कि परिवहन और भंडारण की आसानी, वहन करने योग्य कीमत और भारतीय उत्तरदाताओं की सारी जरूरतें पूरी करने की क्षमता."
उन्होंने आगे कहा कि असल में स्पुतनिक v को सबसे भरोसेमंद विदेशी वैक्सीन में पहला स्थान मिला. इसके अलावा ये तथ्य कि भारत स्पुतनिक v के सबसे महत्वपूर्ण निर्माण केंद्र के रूप में काम कर रहा है, के कारण रूसी वैक्सीन में लोगों का भरोसा बढ़ा.
स्पुतनिक v सबसे ज्यादा पहचाना जाने वाला वैक्सीन है, इस सवाल पर : सर्वे में भागीदार लोगों में से 74% ने कहा कि उन्होंने रूसी वैक्सीन के विषय में सुना है; फाइजर/बायोएनटेक दूसरे स्थान (69%) पर है, जबकि एस्ट्राजेनेका (ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय) 60% के साथ तीसरे स्थान पर है.
सर्वे में भाग लेने वालों में 77% लोग मानते हैं कि सरकारों को चाहिए कि हर किसी को सभी वैक्सीन तक समान पहुंच उपलब्ध कराए और हर किसी को कोई भी वैक्सीन चुनने की आजादी दें.
इस पर किरिल द्मित्रिएव ने कहा, "दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में युगव के सर्वे के नतीजे एक बार फिर बताते हैं कि वैक्सीन उत्पादक के रूप में लोगों को रूस और उसके स्पुतनिक v पर काफी भरोसा है. रूसी विज्ञान की उल्लेखनीय उपलब्धि का ही असर है कि स्पुतनिक v कई महीनों से दुनिया भर में लोगों की जान बचा रहा है और अब 50 से ज्यादा देशों में उपयोग के लिए स्वीकृत किया गया है. इस वैक्सीन के कई प्रमुख फायदे हैं और इनमें एक है, 91.6% एफिकेसी जिसकी पुष्टि अग्रणी मेडिकल जर्नल द लैंसेट ने की है. इसके अलावा ये एक सुरक्षित ह्यूमन एडिनोवायरल वेक्टर प्लेटफॉर्म है और आकर्षक आपूर्ति श्रृंखला लॉजिस्टिक्स और वहनीयता स्पुतनिक v को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वैक्सीन में से एक बनाते हैं."
(-इनपुट IANS से)
(Subscribe to FIT on Telegram)

