ADVERTISEMENTREMOVE AD

दक्षिण अफ्रीका में COVID-19 के 1,280 मामले

Published
Health News
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

दक्षिण अफ्रीका में कोरोनावायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,280 हो गई है. इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री ज्वेलि मकीज ने दी.

कोरोनावायरस महामारी पर अपने अपडेट में, उन्होंने कोविड-19 से 74 वर्षीय पुरुष की दूसरी मृत्यु के रूप में पुष्टि की.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्री का हवाला देते हुए रविवार को बताया कि इस शख्स ने अपने परिवार के साथ पूर्वोत्तर दक्षिण अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क की यात्रा की थी और फ्लू जैसे लक्षणों के साथ वापस आया था, जिसके बाद शुक्रवार 27 मार्च को कोरोनावायरस की जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया.

मृतकों के संपर्क में आने वाले उनके परिवार के सदस्य और 14 स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल हैं, जो अब 'आइसोलेशन' में हैं और उनकी निगरानी की जा रही है.

अफ्रीकी महाद्वीप में दक्षिण अफ्रीका में कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामले हैं वर्तमान में 21 दिनों के लिए राष्ट्रीय लॉकडाउन घोषित किया गया है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×